– पुलिस चेक पोस्टों व यात्रा डयूटी पर तैनात कार्मिकों की सुनी समस्यायें
उत्तरकाशी, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा को सु व्यवस्थित संचालन करने के लिए होमगार्डो दिन रात श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनकर कार्य कर रहे हैं। होमगार्ड के जवानों को डयूटी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो जिला कमाडेंड विजयपाल ने बुधवार को यमुनोत्री धाम यात्रा में तैनात कार्मिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड के जवानों की समस्याओं को सुना और मदद का भरोषा दिया।
जिला कमांडेड होमगार्ड विजयपाल ने बताया कि गंगोत्री यमुनोत्री धाम की यात्रा डयूटी में वर्तमान समय में 169 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। जो दिन रात देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के मदद के सारथी बने हैं। कहा कि बुधवार को उन्होंने यमुनोत्री धाम की यात्रा डयूटी स्थलों तथा होमगार्ड हेल्प डेस्क सहित एसडीआरएफ की पोस्टों एवं पुलिस चौकियों में तैनात महिला एवं पुरुष होमगार्ड से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्दी टर्न आउट तथा होमगार्ड की रहने तथा खाने की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुशासित जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।