गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा में 169 होमगार्ड बने हैं देवदूत

– गंगोत्री,यमुनोत्री धाम में होमगार्डस हेल्प डेस्क में तैनात हैं 08 जवान
– वृद्ध, दिव्यांग, विकलांग असहाय यात्रियों की मदद कर रहे होमगार्डस के जवान
उत्तरकाशी। गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होमगार्ड के जवान देवदूत की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह जवान जहां बुजुर्ग यात्रियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, वहीं यात्रियों को यहां की विकट परिस्थितियों के प्रति भी सजग रहने की अपील कर रहे हैं। ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। जवान यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भी तीर्थ यात्रियों की हर संभव मदद के लिए पुलिस के साथ अहम भूमिका निभा रहे हैं।


गत 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। जिसके बाद से गंगोत्री, यमुनोत्री धमा की यात्रा पर हजारों श्रद्धालु धामों के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। लेकिन उत्तरकाशी जनपद में स्थित इन दोनो धामों में यातायात, शान्ति एवं सुरक्षा सहित कानून व्यवस्था बनाये रखने में होम गार्ड्स अहम भूमिका निभायें हुए हैं।

जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस विजयपाल चौपरियाल ने बताया कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के विभिन्न् पड़ावों पर वर्तमान समय में 169 होमगार्ड्स महिला एवं पुरूष तैनात हैं। बताया कि होमगार्ड के जवान धामों में पहुंच रहे अति वृद्ध, दिव्यांग, विकलांग असहाय यात्रियों दर्शनार्थियों की सहायता के लिये गंगोत्री में 04 एवं रामनोत्री में 04 जवानों को होमगार्डस हेल्प डेस्क में स्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *