डा. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और देश व समाज के लिए उनके योगदान को कृतज्ञतापूर्वक याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तरकाशी,

संविधान निर्माता ओर सामाजिक न्याय के पुरोधा डा. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर जनपदवासियों के द्वारा डा. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और देश व समाज के लिए उनके योगदान को कृतज्ञतापूर्वक याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अंबेडकर जयंती पर हिमालय अम्बेडकर सेवा समिति उत्तरकाशी द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से अम्बेडकर भवन तक प्रभात फेरी निकली गई।
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि डा. अंबेडक का व्यक्तित्व व कृतित्व देश व समाज को हमेशो प्रेरित करता रहेगा।
जिला मुख्यालय पर हिमालय अम्बेडकर सेवा समिति भवन परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डा. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन-दर्शन को अद्भुत व अनुकरणीय बताया गया। कार्यक्रम में बतौरे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि सदियों के अंतराल में डा. भीमराव अंबेडकर जैसी विरल प्रतिभाओं का जन्म होता है। युवा पीढ़ी एवं छात्रों को उनके जीवन के संघर्षों, विचार एवं चिंतन के बारे में पढ़ना व अनुपालन करना चाहिए। डा. अंबेडकर को भारत का नवनिर्माण का जनक कहा जाता है। सामाजिक न्याय और समानता के प्रति उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में हिमालय अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, जिला महामंत्री प्रकाश विद्वान, पूर्व अध्यक्ष बचन लाल घलवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, नागेन्द्र थपलियाल आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *