पंचायती राज दिवस पर देशभर में उत्कृष्ट कार्य वाले 22 सरपंचों को किया सम्मानित:सुबोध उनियाल


●सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी ने मनाया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस ।
•देश भर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 सरपंचों, ब्लाक प्रमुख , जिला पंचायत अधक्ष एवं ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज के अधिकारीयों को किया सम्मानित।

देहरादून,
पंचायती राज दिवस के शुभ अवसर पर, राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी और उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया द्वारा “आत्मनिर्भर भारत राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरस्कार – 2023” का कार्यक्रम होटल पेसिफिक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में ,स्वास्थ्य विभाग से डॉ अजय नागरकर, एवं महिला कल्याण विभाग से श्री मोहित चौधरी , सी.पी.ओ एवं श्रीमती अंजना गुप्ता डिप्टी सी.पी.ओ द्वारा सभी को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी , जिससे सभी का ज्ञानवर्धन हुआ।
कार्यक्रम के दुसरे चरण में , बतौर मुख्य अतिथि रहे ,मा. कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी के सचिव डॉ.के.एस. नेगी ने उनका पुष्पगुच्छ , एवं स्मृतिचिन्ह देकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए , संस्था की अध्यक्ष एवं उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया की सम्पादिका डॉ. कंचन नेगी ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायती राज दिवस का ये दिन ग्रामीण भारत के नवनिर्माण के संकल्पों को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। ये दिन ग्राम पंचायतों के योगदान और उनके असाधारण कामों को देखने, समझने और उनकी सराहना करने का दिन होता है। हर साल भारत देश में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी क्रम में, हमारी संस्था द्वारा हर वर्ष, “आत्मनिर्भर भारत राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरस्कार” का आयोजन किया जाता है, जिसमें जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले, ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों , जिला पंचायत अध्यक्षों एवं ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है , और मुझे बेहद प्रसन्नता है कि इस बार देश भर से बाईस जनों को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा आज सम्मानित किया जायेगा , जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा , निम्न अवार्डियों को प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया-
1.नारायण चन्द्र मजूमदार,खण्डविकास अधिकारी – पश्चिम त्रिपुरा, – बेस्ट गवर्मेंट ऑफिसर इन डिपार्टमेंट ऑफ़ आर.डी. 2023
२. श्री यार.अली खान, असिस्टेंट कमिश्नर डेवेलपमेंट जम्मू एंड कश्मीर- बेस्ट गवर्मेंट ऑफिसर इन डिपार्टमेंट ऑफ़ आर.डी. एंड पी.आर 2023
3. श्री एजाज़ अहमद खान, बेस्ट आई.ई.सी कन्सल्टेंट/ फिल्ममेकर- डिपार्टमेंट ऑफ़ आर.डी. एंड पी.आर-जम्मू एंड कश्मीर 2023

4. श्रीमती साफिया बेग, जिला पंचायत अध्यक्ष बारामुल्ला जम्मू एंड कश्मीर- द बेस्ट डी.डी.सी 2023
5. श्री नानाजी वट्टल,सरपंच पंचायत हल्का अकिंगम बी जम्मू एंड कश्मीर – द बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली पंचायत 2023
6. श्रीमती जमुना सरकार बिस्वास, सरपंच काल्कालिया मोहनपुर, पश्चिम त्रिपुरा- द बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली पंचायत 2023
7 श्रीमती सुप्रिया साहा , सरपंच विद्यासागर पश्चिम त्रिपुरा- द बेस्ट पंचायत इन ओन सोर्स रेवेन्यू
8. श्री सुधीर गोटमरे, सरपंच खुर्सापुर , महाराष्ट्र- द बेस्ट सरपंच 2023
9 श्री एम.एस राणा , ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल , पौड़ी गढ़वाल – द बेस्ट ओवरआल बेस्ट प्रमुख
10 . श्रीमती बीना राणा , ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल , पौड़ी गढ़वाल- द बेस्ट प्रमुख इन इनोवाशेंस एंड बेस्ट प्रक्टिसेस 2023
11 श्रीमती तबस्सुम इमरान , ग्राम प्रधान , केदारावाला देहरादून – द बेस्ट ओवरआल पंचायत 2023
12 श्री धन सिंह , ग्राम प्रधान सेंण टिहरी गढ़वाल – द बेस्ट वाटर सफीशियंट विलेज 2023
13 . श्रीमती सारा सुहैल , ग्राम प्रधान जीवनगढ़ – द बेस्ट सरपंच 2023
14. श्री रमेश डोभाल ग्राम प्रधान मेद्रथ चकराता – क्लीन एंड ग्रीन विलेज 2023
15 श्री परवीन कुमार, ग्राम प्रधान एटनबाघ – द बेस्ट सरपंच 2023
16. श्रीमती सरोज बाला , ग्राम प्रधान न्यू खालसी उत्तरकाशी – द बेस्ट पावर्टी फ्री एंड इनहेंसड लाइवलीहुड पंचायत
17. श्रीमती सीमा पाठक , ग्राम प्रधान जयपुर खीमा, हल्द्वानी जयपुर :- द बेस्ट सरपंच 2023
18. श्रीमती वाहिदा बेगम , ग्राम प्रधान माजरी देहरादून – द बेस्ट ओवरआल पंचायत 2023
19. श्रीमती सुमन जुयाला ग्राम प्रधान , नागल ज्वालापुर – द बेस्ट ओवरआल पंचायत 2023
20 . श्रीमती संतोष देवी ग्राम प्रधान ,पृथ्वीपुर देहरादून – द बेस्ट हेल्दी पंचायत 2023
21. श्रीमती कोमल , ग्राम प्रधान भुड्डी सहसपुर- द बेस्ट पंचायत इन गुड गवर्नेस 2023
22 . श्री रतन सिंह , ग्राम प्रधान रायगी चकराता देहरादून – सेल्फ सफीशिएन्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर
अपने सम्बोधन में , मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी और उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया द्वारा “आत्मनिर्भर भारत राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरस्कार – 2023” के आयोजन के लिए संस्था को बधाई देते हुए कहा , “ संस्था ग्राम्य सशक्तिकरण हेतु बेहतरीन कार्य कर रही है और इससे अन्य पंचायतें भी प्रेरित होकर , अच्छा कार्य करेंगी , जिस प्रकार से राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी द्वारा थीमेटिक परिपेक्ष में पुरस्कार प्रदान किये गये हैं , इससे सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु ग्राम पंचायतों में प्रतिस्पर्धी माहौल बनेगा एवं सतत विकास लक्ष्य निर्धारित समय अंतराल पर प्राप्त होंगे. आज के समय में पर्यायवरण संरक्षण एवं स्वच्छता की ओर हम सभी को ध्यान देना है और मैं इस संस्था से अपेक्षा करता हूँ कि वे निकट भविष्य में “स्वच्छता” पर भी , उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करें, जिससे पूरे भारत वर्ष में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एवं सम्वर्धन की ओर भी प्रतिस्पर्धा बरकरार रहे.” अपने आशीष वचनों के उपरान्त मुख्य अतिथि ने , राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी और उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया की पूरी टीम को ,ढेर सारी शुभकमनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *