विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी के निधन के कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह का आज का अल्मोड़ा दौरा रद

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आज का अल्मोड़ा दौरा रद हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी के आकस्मिक निधन के कारण कार्यक्रम रद किया गया। मुख्यमंत्री विधायक जीना की पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज दिल्ली जाएंगे। जीना की पत्नी का निधन दिल्ली में हुआ।बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बुधवार को कुमाऊं दौरे पर रहना था। उन्‍हें अल्मोड़ा में स्व. सोबन सिंह जीना और स्वामी विवेकानंद की मूर्तियों का अनावरण करना था। इसके बाद उन्‍हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लोकार्पण करना था। लेकिन विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी के आकस्मिक निधन के कारण यह दौरान रद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *