जीतने वाले को ही टिकट देती है भाजपा’

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने कहा कि जीतने वाले दावेदार को ही मैदान में उतारा जाता है भाजपा में। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान गहलोत से जब यह सवाल पूछा गया कि किसे लोकसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा, तो गहलोत ने कहा मजबूत दावेदार को ही टिकट दिया जाएगा, यह ही पार्टी का नियम है। दो करोड रोजगार देने का वादा पिछले चुनावी घोषणा पत्र में होने की बात पर गहलोत ने कहा कि यह झूठ है। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में इसका कहीं कोई जिक्र नहीं था।

गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 34 करोड लोगों को कारोबार शुरू करने के लिए लोन दिया गया। मुद्रा लोन योजना के तहत 13 करोड लोगों को लोन दिया गया। इनमें 450 करोड रूपये का लोन नए लोगों को दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी का नया संकल्प पत्र आम जन की राय से तैयार हो रहा है। इसके लिए भारत के मन की बात अभियान में जन सुझाव मांगे गए थे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, मीडिया प्रमुख देवेंद्र भसीन, जितेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

पांचों सांसदों के नाम भाजपा के पैनल में

देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने नामों का पैनल तैयार कर लिया। समिति के पास प्रत्येक सीट से औसतन 10 नाम पहुंचे हैं, जिनमें से पार्टी से सभी सीटों पर कुल 36 नामों का एक पैनल तैयार किया है।

नैनीताल लोस से अजय भट्ट भी लाइन में

देहरादून। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी टिकट की डिमांड की है। यहां से भगत सिंह कोश्यारी ने भी दावा किया है। कोश्यारी अगर चुनाव लडने से पीछे हटते हैं तो यहां पर टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है।

चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा की

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर ज्योति प्रशाद गैरोला (प्रदेश उपाध्यक्ष-कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) के नेतृत्व में तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य ने बताया कि चुनाव की योजना रचना पहले चरण की तैयार की गई है।

इस दौरान मुकेश कोली (प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा- विधायक), रविन्द्र कटारिया (दर्जा राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार), शक्ति लाल शाह (विधायक), जयपाल जी (प्रदेश प्रवक्ता, अनुसूचित मोर्चा), रविन्द्र वाल्मीकि (जिलाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा, देहरादून) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *