स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाड़ाहाट पालिका परिषद में आज शोचालय निर्माण हेतु पालिकाद्वारा चेक वितरित किये गए

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाड़ाहाट पालिका परिषद में आज शोचालय निर्माण हेतु पालिकाद्वारा चेक वितरित किये गए। जिसमे पूर्ब गंगोत्री विधानसभा विधायक विजयपाल सजवाण ने मुख्यातिथि के रूप में पालिका सभागार में शिरकत की। शोचालय निर्माण हेतु सहायता राशि के रूप में 12 हजार रुपये के चेक 53 लाभार्थियों को बितरण किया गया।
वही इस उपलक्ष में पालिकाध्यक्ष द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि, किसी भी देश के राष्ट्र की स्थिति वहां के नागरिकों के द्वारा आंकी जाता है। जिसमे उस देश के नागरिकों के रहन सहन वहां के नगरिकों के मानकों को निर्धारित करते है। वही पूर्ब विधायक विजयपाल सिंह सजवाण जी ने सभी लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित किए जाने पर बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के लिए शोचालय कई महत्वपूर्ण है, वही महिला बच्चे व बुजुर्गों के लिए घर पर शोचालय का होना विकसित स्थिति को दर्शाता है। आधुनिक समय मे नये भारत के निर्माण में मानव जीवन का विकसीत होना नितांत आवश्यक है। वर्तमान पालिकाध्यक्ष द्वारा किये जारहे विकास कार्य नगर सराहनीय है, नगर को सुव्यवस्थित करने का कार्य कर रहे बोर्ड को धन्यवाद करता हूँ। वही इस उपलक्ष में समस्त पालिका सभासद व क्रमिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *