हिमालय प्लांट बैंक श्याम स्मृति वन में चार विश्व विद्यालयों के शोध छात्रों ने वनस्पतियों के बारें में जानकारी ली

आज कृषि विज्ञान केन्द्र चिन्यालीसौड़ के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. सी. एस. राघव के निर्देशन में हिमालय प्लांट बैंक श्याम स्मृति वन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के 40 शोधार्थियों ने उच्च हिमालय की वनस्पतियों की जानकारी सहित हिमालय प्लांट बैंक के हर्बल गार्डन में असंख्य औषधीय पौधों का अध्ययन किया। डाॅ. राघव ने कहा कि प्रताप पोखरियाल ने हिमालय की अनेको वनस्पतियों को एक स्थान पर संजोकर अद्भुत व प्रेरणादायी कार्य किये हैं। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. पंकज नौटियाल ने कहा कि श्याम स्मृति वन वनस्पतियों की शोधार्थियों के लिए प्रयोगशाला है। शोध छात्रों ने भी प्रताप सिंह पोखरियाल पर्यावरण प्रेमी जी के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक गौरव कुमार, डाॅ. महेन्द्र पाल सिंह परमार, मुरारी सिंह पोखरियाल, डाॅ. शम्भू प्रसाद नौटियाल, श्रीमती रजनी चौहान, श्रीमती रमा डोभाल, भगवती उनियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *